फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: यातायात व्यवस्था में खलल डाल रहे लावारिस जानवर, सरयू पुल पर लगा रहता है जमावड़ा

Mon, 10 Aug 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर की यातायात और परिवहन व्यवस्था इन दिनों सड़कों पर घूमते लावारिस जानवरों के कारण चरमरा गई है। सड़कों और पुलों पर घूमते जानवर राहगीरों के लिए भी खतरा बन रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के समीप सरयू नदी पर बने पुल पर दिनभर लावारिस जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। एक तरफ जानवरों के सोए रहने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। सावन के सोमवार को नगर में चहल-पहल अधिक रही तो लोगों को लावारिस पशुओं के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। पुल पर दाेपहिया और चार पहिया वाहनों की रफ्तार धीमी रही। लोगों का कहना है कि नगर में लावारिस पशुओं के कारण रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो रही है। नगर पालिका प्रशासन हर बार लावारिस पशुओं को पकड़ने के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर में जानवरों की संख्या घटने के बजाय लगातार बढ़ रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

......कोट
सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं के कारण यातायात में आ रही बाधा को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जाएगा। नगर की सड़कों और मुख्य पुलों से जानवरों को हटाकर गोसदनों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


....विनोद जीना, ईओ, नगर पालिका बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें