फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबा कर नेपाली की हत्या

Sat, 08 Oct 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस को यहां टैक्सी स्टैंड के निकट एक नेपाली का शव बरामद हुआ है। मृतक के गले में निशान हैं और उसकी गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई गई है। बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है और पुलिस मृतक के परिजनों का इंतजार कर रही है। वहीं यहां सीतापुर अस्पताल के सामने एक कलमठ के भीतर नर कंकाल बरामद हुआ है। पुलिस ने कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। 
विज्ञापन

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह यहां टैक्सी स्टैंड के निकट एक नेपाली युवक का शव पड़ा मिला। कोतवाल पूरन लाल वर्मा ने बताया कि शिनाख्त के बाद युवक की पहचान विक्रम थापा (47)  पुत्र प्रेम बहादुर निवासी दोधारा, कंचनपुर नेपाल के रूप में हुई है। नेपाली यहां मजदूरी का काम करता था। मृतक के गले में चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। जिसके आधार पर पुलिस इसे हत्या मान रही है। फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

 इधर सीतापुर अस्पताल के सामने एक कलमठ के भीतर नर कंकाल मिला है। सूचना मिलने पर कोतवाल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल का पंचायतनामा कर फोरेंसिक जांच के लिए हल्द्वानी के लिए भेज दिया। कोतवाल पीएल वर्मा ने बताया कि शनिवार को कैंट बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाने के दौरान यह कंकाल मिला। उन्होंने बताया कि नर कंकाल पांच-छह माह पुराना प्रतीत हो रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें