फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Thu, 05 Jan 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिलखोली के चर्चित संजय फर्त्याल उर्फ सोनू हत्याकांड के मुख्य आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले में आरोपी तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल फरार है। पुलिस का कहना है कि मोहित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि गत वर्ष 14 जनवरी को उत्तरायणी पर्व की रात पिलखोली में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया था। युवक संजय पुत्र स्व. धरम सिंह  अपने साथियों सूरज चिलवाल पुत्र रमेश चिलवाल, जगदीश फर्त्याल पुत्र दीवान सिंह, मोहित फर्त्याल पुत्र पूरन सिंह, भानु पंत पुत्र हेम पंत के साथ जागरण में गया था और वहां से वह लापता हो गया।  26 मार्च को संजय का सिर कटा शव राजस्व पुलिस को कमेटपानी के गधेरे से बरामद हुआ। एक माह बाद पुलिस ने उसका कटा सिर भी बरामद कर लिया था, तब से पुलिस लगातार मामले के पर्दाफाश करने का प्रयास कर रही थी। एक जनवरी 2017 की रात पुलिस ने सूरज, जगदीश, भानु पंत को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल अभी भी फरार है। कोतवाल संजय गर्ब्याल ने बताया कि मोहित की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें