फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों से दूर रहें युवा : डा.व्यास

Mon, 26 Jun 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत/द्वाराहाट।
विज्ञापन
द्वाराहाट में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते पुलिस कर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार दिवस पर यहां एसएसबी सीमांत मुख्यालय में गोष्ठी का आयोजन हुआ। उप सेनानायक डा. आरके व्यास ने नशीले पदार्थों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए दुष्परिणामों की जानकारी दी। नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी चलचित्रों के माध्यम से दी गई। बल के महानिरीक्षक सरवन कुमार ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग पर प्रकाश डाला, सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में तमाम उदाहरण भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


युवा पीढ़ी से इससे दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग रोकने के लिए एसएसबी तत्परता से कार्य कर रही है, साथ ही सीमावर्ती ग्रामीणों को भी नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर कार्मिक अधिकारी नितीश कुमार, एचएस पटियाल, संदीप रावत, एमसी राय सहित सीमांत मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारों के सदस्य मौजूद थेे। द्वाराहाट में दवाइयों का दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस कर्मियों ने द्वाराहाट, कफड़ा, बग्वालीपोखर आदि क्षेत्रों में बाइक रैली निकालकर लोगों को दवाइयों के दुरुपयोग की जानकारी दी। नशे से दूर रहने का आह्वान किया। अभियान में पुलिस के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, एसआई बीआर पौरी, दरबान सिंह, प्रमोद वर्मा, गोविंद, पप्पू शाह, राकेश मठपाल, सुरेंद्र शाह, आशीष वर्मा, हिम्मत सिह सहित तमाम लोग मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें