फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय महिला ओपन फुटबॉल के फाइनल में पौड़ी ने अल्मोड़ा को हराया

Thu, 22 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से अल्मोड़ा स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल पौड़ी की टीम ने जीत लिया। कांटे के मुकाबले में निर्णय ट्राई ब्रेकर के जरिए हुआ। बारिश के बीच खेले गए मैच में पौड़ी ने अल्मोड़ा की टीम को 4-2 गोल से हराया।
विज्ञापन



पौड़ी और अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने बारिश में ही फाइनल मुकाबला खेला। दोनों ही टीमों ने काफी संघर्ष किया। निर्धारित समय पर कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। बारिश को देखते हुए अतिरिक्त समय न देकर ट्राइ ब्रेकर कराने का निर्णय लिया। पौड़ी ने 4-2 गोल के अंतर से प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीत लिया। पौड़ी की प्रियंका रावत, हेमा पंत, मुन्ना, शिवानी ने एक-एक गोल किया। अल्मोड़ा की और से भगवती चौहान और किरन नेगी ही गोल मार सकीं। अल्मोड़ा की भगवती चौहान और पौड़ी की प्रियंका रावत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता में प्रदेश की सात टीमों ने भागीदारी की।

मुख्य अतिथि संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने को सरकार हरसंभव संसाधन जुटा रही है, ताकि खिलाड़ियों को सुविधा हो। उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाले खेलों से पूर्व इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से राज्य के खिलाड़ी बेहतर तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया। खेल अधिकारी रशिका सिद्दीकी ने खिलाड़ियों समेत सभी अतिथियों का आभार जताया। संचालन गिरीश मल्होत्रा ने किया।
विज्ञापन


 वहां फुटबाल खिलाड़ी बाबा इदरीश, बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रदेश सचिव बीएस मनकोटी, क्रिकेट कोच लियाकत अली, बैडमिंटन कोच डीके सेन, परवेज सिद्दीकी, कमल अरोरा, दुर्गा प्रसाद, दिनेश पंत, गोकुल शाही, निर्मला नैनवाल, मनोज कनवाल, नूतन बिष्ट, अर्जुन बलूनी, कविता नेगी, तनवीर अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें