फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू

Fri, 02 Nov 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय विद्यालयी अंडर 17 बालक-बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सेना के मैदान में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय विद्यालयी अंडर 17 बालक-बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बालक वर्ग में हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून, स्पोट्र्स कालेज देहरादून, चमोली, बालिका वर्ग में टिहरी और चमोली ने अपने-अपने मैच जीते।  
विज्ञापन


उद्घाटन मुकाबला बालक वर्ग में हरिद्वार और पौड़ी की टीम  के मध्य हुआ। जिसमें हरिद्वार ने पौड़ी को 25-22, 25-20 से हराया। इसके अलावा हुआ अन्य मुकाबलों में नैनीताल ने टिहरी को 29-27, 25-22, 25-25, देहरादून ने बागेश्वर को 25-15, 25-12, स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने यूएस नगर को 25-6, 25-6, चमोली ने पिथौरागढ़ को 25-13, 25-15 से हराया। बालिका वर्ग के टिहरी ने अल्मोड़ा को 25-18, 20-25, 25-20 से, चमोली ने नैनीताल को 25-14, 25-21 से हराया। 

इससे पहले मुख्य अतिथि 13 सिख रेजीमेंट के मेजर सनी राठी ने खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना से प्रतियोगिता में भागीदारी का आह्वान किया। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) राय साहब यादव ने कहा कि खेलों से बच्चों का जहां शारीरिक विकास होता है वहीं खेल मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करते हैं। संचालन प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने किया। इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, महामंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, डॉ. कैलाश डोलिया, कमल किशोर तिवारी, जिला खेल समन्वयक नवीन वर्मा, पंकज टम्टा, यशपाल बिष्ट, मोहन सिंह, श्वेता नेगी, सचिन टम्टा, दीपक वर्मा, नितेश कांडपाल, पूनम बिष्ट, धन सिंह धौनी, कुंदन कनवाल, दीपक शाही, गणेश शाही, गिरीश बिष्ट, रेनू बोरा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें