भाजपा रानीखेत जिला इकाई की बैठक में पूर्व काबीना
मंत्री और भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रमुख बलवंत सिंह भौर्याल ने प्रदेश में
सत्तासीन कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। उन्होंने
कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया।
श्री भौर्याल ने न्याय पंचायत में टीम बनाकर 23 से 25 जनवरी तक सदस्यता
अभियान चलाने पर जोर दिया। कहा कि लोग ऑनलाइन भी पार्टी की सदस्यता ले सकते
हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही हैै। समाज का
प्रत्येक तबका पार्टी से जुड़ रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की
जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। यही वजह है लोगों का रुझान भाजपा की
तरफ बढ़ रहा है।
बैठक में मानिला मंडल अंतर्गत रणकुना बूथ क्षेत्र में रमेश चंद्र पंत को
130 पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। बैठक में
जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, कुंवर सिंह गोसाई, दर्शन बिष्ट, प्रताप रावत,
त्रिलोक सिंह भंडारी, लक्ष्मी दत्त नैलवाल, तारा दत्त शर्मा, महेश नेगी,
दरबान बिष्ट, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।