फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का पुतला फूंका, नारेबाजी कर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मंगलता-त्रिनेली मोटर मार्ग निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। डीएम नितिन सिंह भदौरिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मंगलता-त्रिनेली मोटर मार्ग का निर्माण सर्वे के आधार पर नहीं कर राजनीतिक दबाव में मानकों के विपरीत किया जा रहा है। आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में शुरू से ही अनियमितता हो रही है। 27 किमी सड़क बननी है लेकिन किसी भी स्थान पर मार्किंग और जॉब पीलर नहीं बनाए गए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कटान में चौड़ी पत्ती के पेड़ भी काट दिए गए हैं। सड़क की मिट्टी नदी में डाल दी गई है। उन्होंने दो सप्ताह में जांच कमेटी बनाकर अनियमितता की जांच करने की मांग की। जांच नहीं होने पर धरना, प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट, अशोक सिंह, गोपाल भट्ट, रितिक नयाल, रिषभ भाकुनी, मोहित मनराल, मनोज भट्ट, पंकज आर्य, गोविंद प्रसाद, रजत कांडपाल, हरीश बिष्ट, सागर बिष्ट, वरुण अली, पंकज आर्या, हरीश गोस्वामी, मनोज भट्ट, पंकज आर्या, गोविंद प्रसाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें