राज्य आंदोलनकारी स्व. गोपाल सिंह बनौला (फाइल फोटो)
- फोटो : AMAR UJALA
अल्मोड़ा। राज्य आंदोलकारी और उक्रांद के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल सिंह बनौला उर्फ डूंगर सिंह बनौला (69) का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। धौलादेवी ब्लाक के गिरचोला गांव निवासी बनौला लंबे समय तक राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी थे। गोपाल सिंह बनौला उक्रांद के धौलादेवी ब्लाक अध्यक्ष भी रहे। वह वर्षों तक राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे। जागेश्वर शमशानघाट में उनकी अत्येष्टि की गई। लॉकडउन के चलते उनके दोनों पुत्र अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सके। उनके एक पुत्र दिल्ली और दूसरे पुत्र बंगलुरू में कार्यरत हैं। इधर राज्य आंदोलनकारी ब्रहमानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, सुभाष पांडेय, नरेंद्र प्रसाद आगरी, राजेंद्र सिंह बनौला, दीवान सिंह, गोपाल सिंह बनौला आदि ने उनके गिरचोला घर जाकर परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त की।