फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर में रसोई गैस का गोदाम शुरू

Mon, 03 Oct 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
गैस गोदाम का उद्घाटन करते अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अब सोमेश्वर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रसोई गैस की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। 37 लाख रुपये की लागत से केएमवीएन द्वारा बैगनियां में बनाया गैस गोदाम सोमवार से शुरू हो गया है। गैस गोदाम का उद्घाटन आज प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी ने किया। उन्होंने कहा कि गोदाम के शुरू होने से उपभोक्ताओं को सुविधा होगी। इस गोदाम से सोमेश्वर क्षेत्र के 5600 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई काम किए हैं। अब तक अल्मोड़ा से क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति होती थी। गोदाम खुलने से उपभोक्ताओं को सुविधा होगी। केएमवीएन के महाप्रबंधक त्रिलोक मर्तोलिया ने कहा कि गोदाम का कार्य तेजी से पूरा किया गया। एरिया मैनेजर रघुवीर सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा गैस एजेंसी के प्रबंधक राजीव कुमार ने भी विचार रखे।  अधिकारियों ने बताया कि गोदाम से सोमेश्वर घाटी के बिजौरिया, भैसड़गांव आगर रौलकुड़ी, लोद तक उपभोक्ताओं को गैस वितरित की जाएगी। कांटली और डौनी में उपभोक्ताओं ने उनके यहां गैस वितरण केंद्र खोलने की मांग की। इस अवसर पर सुरेश बोरा, किशोर नयाल, राजेंद्र बोरा, गोपाल खोलिया, कृष्ण सिंह बिष्ट, कुंदन भंडारी, लक्ष्मण सिंह मेहरा, आनंद बल्लभ जोशी, पूरन सनवाल, भूपाल मेहरा, प्रकाश खाती, संतोष कुमार, प्रकाश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें