फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों और किरायेदारों का सत्यापन शुरू

Sat, 18 Feb 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
थाने में सत्यापन कराने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर में हो रही चोरी की वारदातों और अराजक तत्वों की बढ़ती सक्रियता के मद्देनजर पुलिस ने सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने कोतवाली में 15 श्रमिक और किरायेदारों का सत्यापन किया। 
विज्ञापन

नगर में बाहरी स्थानों से आने वाले श्रमिक, फेरीवाले और नौकरी पेशा लोग नगर के विभिन्न मोहल्लों में किराये पर रहते हैं। पुलिस की कई बार चेतावनी के बावजूद मकान मालिक किरायेदारों का सत्यापन कराए बगैर ही उन्हें किरायेदार रख लेते हैं।

कई बार किराये में रहने वाले बाहरी लोग किसी वारदात में लिप्त होने पर कमरा बदल कर चल देते हैं। ऐसे में पुलिस को उनकी तलाश में काफी मशकत करनी पड़ती है। इसके बावजूद पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाती है। पुलिस ने अब नगर में रहने वाले बाहरी श्रमिकों और किरायेदारों का सत्यापन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को पहले दिन पुलिस ने थाने में 15 श्रमिकों और किरायेदारों का सत्यापन किया। पुलिस ने मकान मालिकों से किरायेदारों का सत्यापन करा लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि बगैर सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा।  नगर के विभिन्न संगठन भी काफी लंबे समय से नगर में रहने वाले बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग उठाते आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें