हरियाणा के सूरजकुंड में चल रहे अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के कलाकार राज्य के सांस्कृतिक कार्यकम पेश कर रहे हैं।
मेले में उत्तराखंड और देश के अन्य राज्यों के अलावा श्रीलंका रशिया, तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, जापान, यूरोप, भूटान आदि देशों के कलाकार भागीदारी कर रहे हैं।
संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के दल में अल्मोड़ा के 20 कलाकार सुरजकुंड में कुमाऊंनी और गढ़वाली लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दे रहे हैं।
समिति के निदेशक प्रकाश बिष्ट ने बताया कि प्रवासी उत्तराखंडियों के अलावा अन्य दर्शक राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को खासा सराह रहे हैं।