घास लगाने के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम सोमवार 13 जुलाई से 31 अगस्त तक बंद रहेगा। इसे दौरान स्टेडियम में खेल गतिविधियां बंद रहेंगी।
मालूम हो कि कुछ माह पहले अल्मोड़ा स्टेडियम का जीर्णोद्धार हुआ था। उस दौरान स्टेडियम में घास नहीं उग पाई थी। जिला क्रीड़ाधिकारी राशिका सिद्दीकी ने बताया कि इस संबंध में सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श कर निर्णय लिया है कि खेल हित में घास लगाने के लिए मैदान 13 जुलाई से 31 अगस्त तक बंद रहेगा।
इस दौरान खेल गतिविधियां भी बंद रहेंगी। बैठक में जिला क्रीड़ाधिकारी राशिका सिद्दीकी, खेल विभाग के प्रशासनिक अधिकारी दुर्गा प्रसाद आर्या, हरीश कनवाल, राजेश बिष्ट, राजेंद्र तिवारी, रवि रौतेला, अजीत सिंह कार्की, गोकुल शाही, संजय कुमार, विक्की बिनवाल, पंकज भगत, अमित भट्ट, शेखर सिजवाली आदि मौजूद थे।