अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में आयोजित अंडर-16 बालकों की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पुरस्कारों के साथ समापन हो गया। फाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। नॉक आउट पद्धति से खेली गई प्रतियोगिता में सात टीमों ने प्रतिभाग किया था।
फाइनल मैच मेहरा स्पोर्ट्स और स्टेडियम ट्रेनीज के बीच हुआ। स्टेडियम ट्रेनीज ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए मेहरा स्पोर्ट्स ने 15 ओवर में कुल 77 रन बनाए। स्टेडियम की ओर से निखिल आर्या और सावन कोहली ने दो-दो विकेट लिए।
दूसरी पारी में स्टेडियम ट्रेनीज ने मात्र 10 ओवर में 78 रन का लक्ष्य प्राप्त कर मेहरा स्पोर्ट्स को पांच विकेट से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। स्टेडियम ट्रेनीज की ओर से राहुल रावत ने 19 रन, मंयक खोलिया ने 13 और गोपाल बिष्ट ने 15 रन बनाए। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, खेल अधिकारी सीएल वर्मळा, गिरीश मल्होत्रा, डॉ. जेसी दुर्गापाल ने पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर किशन लाल, हरीश गोस्वामी, रविंद्र पांडे, मनीष दुमंका, विक्रम भंडारी, कैलाश राम, कृष्ण कुमार टम्टा, योगेश कुमार, ,कैलाश मेहरा, किशन लाल, हरीश गोस्वामी, राजेंद्र राणा, विक्रम भंडारी, अजय कनवाल, कैलाश राम आर्या कृष्ण कुमार टम्टा योगेश कुमार आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका मे हीरा कनवाल, पंकज गोस्वामी, रक्षित अग्निहोत्री, नवीन आर्या ने निभाई।