फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्टेडियम ए ने जीती जिला स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में स्पेशल कंपोनेट प्लान के तहत अनुसूचित जाति ओपन बालक वर्ग की जिला स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्टेडियम ए ने जीता। बेस्ट ऑफ फाइव में स्टेडियम ए ने चौखुटिया को 3-2 के अंंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर खेले गए। पहला मैच स्टेडियम ए और रानीखेत के बीच हुआ। स्टेडियम ए ने 2-1 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला स्टेडियम बी और चौखुटिया के बीच हुआ। चौखुटिया ने आसानी से 2-0 से मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच की विजेता टीम का निर्णय बेस्ट ऑफ फाइव मैच से हुआ। स्टेडियम ए ने 3-2 के अंतर से मैच जीते। चौखुटिया ने 25-18 और 25-17 के अंतर से दो जबकि स्टेडियम ए ने 25-20, 25-22 और 15-12 के अंतर से तीन मैच जीते। वहां डीएसओ महेशी आर्या, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल, कोच प्रभा नेगी, निर्मला नैनवाल, कैलाश मेहरा, रीता बिष्ट, हरीश गोस्वामी, लता शाह, वंदना भंडारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें