फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसएसपी ने महिला कोतवाली का किया निरीक्षण

Fri, 20 Mar 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने शुक्रवार को महिला कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बैरिकों आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। सफाई संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन


उन्होंने प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने थाने के सभी अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर प्रविष्टियों की जांच की। सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन जीडी और आईआईएफ फॉर्म समय से फीड करने तथा पोर्टलों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, वारंटों की तामील और निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, महेश कश्यप, अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें