फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसएसपी ने जवानों को दी बलवा ड्रिल की जानकारी

Sat, 21 Feb 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने पुलिस लाइन में जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए परेड का आयोजन कराया। पुलिस जवानों ने दौड़, स्ट्रेचिंग, परेड अभ्यास और अन्य शारीरिक व्यायाम किए। उन्होंने परेड में उपस्थित जवानों को बलवा ड्रिल के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर प्रगतिशील निर्माण कार्यों के संबंध में प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सीओ बलवंत सिंह रावत, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, महिला कोतवाली प्रभारी जानकी भंडारी, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय, कृष्ण कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें