फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों से एसएसपी ने पूछी समस्याएं , सुझाव भी मांगे

विज्ञापन
कोतवाली में वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक करते एसएसपी ददन पाल। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र द्वारा माह के अंतिम दिवस को सीनियर सिटीजन दिवस के रुप में मनाए जाने के निर्देश शनिवार को एसएसपी ददन पाल ने कोतवाली में नगर के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से पुलिस द्वारा समाज को बेहतर बनाने और बेहतर सेवा के लिए उनके अनुभव के आधार पर सुझाव मांगे।
विज्ञापन

उन्होंने मौजूद सभी वरिष्ठ नागरिकों से उनकी व्यक्तिगत समस्याएं पूछी और अल्मोड़ा में युवाओं में बढ़ रहे नशे के प्रचलन को रोकने के लिए उनके सुझाव मांगे। वरिष्ठ नागरिकों ने अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशे को रोकने के संबंध में की जा रही कार्रवाई पर संतोष जताया और समय-समय पर सीएलजी की मीटिंग आयोजित करने और संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में नगर में सत्यापन अभियान चलाने का सुझाव दिया। वहां कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, श्याम लालसाह, किशन गुरुरानी, दीप लाल साह, एनएल साह ,जंग बहादुर थापा, सिकंदर पंवार, सुनील सचदेवा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें