फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में छात्र संघ चुनाव का माहौल गरमाया

Fri, 30 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव का प्रचार तेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा।  कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में छात्र संघ चुनाव की अभी तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन जल्द चुनाव की संभावनाओं को देखते हुए छात्र-छात्राओं में छात्रसंघ चुनाव का रंग चढ़ा  हुआ है। छात्रसंघ चुनाव लड़ने  के इच्छुक प्रत्याशी और उनके  समर्थक साथी छात्र-छात्राओं से घर-घर जाकर  संपर्क कर रहे हैं। खास तौर पर पर  एनएसयूआई, एबीवीपी संगठन और कुमाऊंनी भाषा क्लब के लोग सक्रिय हैं।
विज्ञापन


  एसएसजे परिसर का माहौल इन दिनों काफी बदला हुआ है। छात्रसंघ उम्मीदवारों के समर्थक अपने प्रत्याशी के पंफलेट छात्र-छात्राओं को  थमाते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा छुट्टी के दिन और कालेज परिसर बंद  होने के बाद छात्र अलग-अलग  गुटों में बंटकर विभिन्न मोहल्लों में अपने  प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचने लगे हैं। एसएसजे परिसर  प्रशासन भी छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। परिसर के निदेशक, डीएसडब्ल्यू और प्राक्टर मिलकर छात्रसंघ चुनाव की तिथियों को लेकर चर्चा  कर रहे हैं।

अल्मोड़ा।  छात्रसंघ  चुनाव की घोषणा तो अभी नहीं हुई, लेकिन संभावित प्रत्याशियों के समर्थक अपने प्रत्याशी के लिए वादों भरे भाषणों को तैयार करने में जुट गए  हैं।  जिसको परिसर से जुड़ी समस्याओं को सामने रखकर तैयार  किया जा  रहा है। खासकर अध्यक्ष और सचिव के भाषणों पर सबकी निगाहें बनी रहती हैं। ऐसे में प्रत्याशी समर्थक अपने प्रत्याशी के लिए कोई कोर कसर  नहीं छोड़ना  चाहते हैं। इसके अलावा समर्थकों ने अपने प्रत्याशी का  व्हाट्सएप ग्रुप  भी बना रखे हैं और हर रोज उनमें नए-नए समर्थकों को जोड़ा  जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें