फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसएसजे विवि के छात्र महासंघ अध्यक्ष की कुर्सी पर दिवस हुए काबिज

Fri, 02 Oct 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्माेड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ अध्यक्ष का ताज एबीवीपी के दिवस ओझा के सिर पर सजा। जबकि सचिव पद पर एनएसयूआई के नीरज जोशी विजयी घाेषित हुए। छात्र महासंघ में सभी छह पदों पर एकल नामांकन होने से अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी प्रो. अखिलेश कुमार नवीन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के रोहित सिंह कुमल्टा की जीत के बाद अब विवि के छात्र महासंघ अध्यक्ष पद की कुर्सी पर भी एबीवीपी का ही कब्जा रहा। परिसर के जंतु विज्ञान विभाग में बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ के चुनाव के लिए सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक प्रत्याशियों के नामांकन हुए। लेकिन सभी पदों पर एक नामांकन हुए। अध्यक्ष पद एबीवीपी के दिवस ओझा, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय विवेक, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय नेहा गढ़िया, सचिव पद पर एनएसयूआई के नीरज जोशी, संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय चारु कठायत और कोषाध्यक्ष पद निर्दलीय दर्शन जोशी ने ही नामांकन किया। इस तरह सभी प्रत्याशियों को छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें