फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसएसजे विवि में नकल पर सख्ती, 26 विद्यार्थियों को किया अनुत्तीर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सम विषय सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान 32 विद्यार्थी नकल करते हुए धरे गए। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के लिए परीक्षा जांच समिति का गठन किया। समिति ने सभी मामलों की गहन समीक्षा के बाद 26 विद्यार्थियों को संबंधित विषय की परीक्षा में अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया है। समिति के निर्णय के अनुसार इन विद्यार्थियों की संबंधित विषय की उत्तर पुस्तिकाओं को निरस्त कर दिया गया है जिससे उनका परिणाम प्रभावित हुआ है।
वहीं जांच प्रक्रिया के दौरान दो विद्यार्थियों के मामलों में परिस्थितियों और साक्ष्यों के आधार पर राहत दी गई है। इन दोनों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही निर्णय लिया गया ताकि किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो। इसके अलावा चार मामलों में जांच अभी भी जारी है। समिति इन प्रकरणों में उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों का परीक्षण कर रही है। अंतिम निर्णय आने के बाद इन छात्रों के परिणामों पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। शिक्षाविदों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का मनोबल भी मजबूत होगा। वहीं छात्रों से अपील की गई है कि वे ईमानदारी के साथ परीक्षा दें और नियमों का पालन करें ताकि भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट-
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए यूएफएम के मामलों में सख्त रुख अपनाया जा रहा है। विद्यार्थियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -प्रोफेसर पंकज कुमार शाह, परीक्षा नियंत्रक, एसएसजे विश्वविद्यालय




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें