फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसर में ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन को तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे पसिर अल्मोड़ा में फिलहाल ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। दूसरे दिन भी कक्षाओं के संचालन को लेकर परिसर में बैरिकेडिंग समेत तमाम तैैयारियां की गईं। इस बीच हुई बैठक में कक्षाओं के संचालन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रभारी निदेशक प्रो. जया उप्रेती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कक्षाओं के ऑफलाइन संचालन को लेकर रूपरेखा तय की गई। प्रभारी निदेशक ने बताया कि कक्षाओं के संचालन को लेकर परिसर में चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई है।
छात्र एकमात्र प्रवेश द्वार से ही परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। वहां भी सैनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था होगी, थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्रों को प्रवेश करवाया जाएगा। इसके साथ ही सभी छात्रों को कोविड टेस्ट कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

छात्र स्वयं ही कोरोना जांच करवाएंगे। विपरीत परिस्थितियों में परिसर में भी इसकी व्यवस्था की जाएगी। छात्रों की उपस्थिति के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद ही ऑफलाइन कक्षाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें