फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के स्थापना दिवस की तैयारियों के लिए रिहर्सल

Mon, 20 Feb 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
एसएसबी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर रिहर्सल करते जवान। - फोटो : अमर उजााला
विज्ञापन

विज्ञापन
एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय रानीखेत फ्रंटियर के छठे स्थापना दिवस की फाइनल रिहर्सल उप महानिरीक्षक सुनील कुमार ध्यानी की देखरेख में संपन्न हो गई। बुधवार 22 फरवरी को होने वाले स्थापना दिवस में सेंट्रल आर्म फोर्स की पहली महिला अधिकारी और एसएसबी की महानिदेशक जनरल अर्चना रामासुंदरम मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी। 


एसएसबी के सेक्टर हेड क्वार्टर एनटीडी मैदान में सोमवार को हुई फाइनल रिहर्सल में जवानों ने ड्रिल का अभ्यास किया। उप महानिरीक्षक सुनील कुमार ध्यानी की मौजूदगी में हुए अभ्यास में उन्होंने जवानों को कर्तव्यनिष्ठ होने और ड्यूटी के प्रति ईमानदारी बरतने को कहा। उन्होंने बताया कि बुधवार को होने वाले स्थापना दिवस में इस बार मुख्य अतिथि एसएसबी की महानिदेशक जनरल अर्चना रामासुंदरम होंगी। उन्होंने बताया कि परेड में रानीखेत सीमांत की छह वाहनियां हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए चार बल कर्मियों को मुख्य अतिथि द्वारा महानिदेशक पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टुकड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पर जवानों के करतब के साथ ही जूडो, योग, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय के सचिन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी जीसी पांडे, उप कमाडेंट एचसी बिष्ट, आरसी भारद्वाज, सहायक सेनानायक एसके सिन्हा, सुधीर नेगी समेत काफी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थेे। 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें