एसएसबी रानीखेत में ध्यान साधना
- फोटो : अमर उजाला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां गनियाद्योली स्थित एसएसबी के सीमांत मुख्यालय में तीन दिवसीय ध्यान शिविर शुरू हो गया है। हार्टफुलनेस संस्थान ने विश्व शांति दिवस के अवसर पर ध्यान पखवाड़े का आयोजन किया है। इसके तहत विभिन्न विद्यालयों में भी शिविर चल रहे हैं।
केंद्र प्रभारी आनंद रावत ने ध्यान लगाने के गुर बताए उन्होंने कहा कि आपाधापी के इस दौर में ध्यान का महत्व बढ़ रहा है। इससे तनाव से मुक्ति मिलती है। बल के आईजी श्याम सिंह, डीआईजी श्याम सिंह नेगी सहित तमाम बल के अधिकारी, जवान समेत संस्थान की तरफ से गिरधर बिष्ट, कमल पांडे, मनोज पाल, पंकज शाह आदि थे।