फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानिदेशक ने किया एसएसबी सीमांत मुख्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
एसएसबी सीमांत मुख्यालय में बल के महानिदेशक का स्वागत करते महानिरीक्षक। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एसएसबी के डीजी डॉ. एसएल थाउसेन ने गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय का निरीक्षण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर सीमाओं की चौकसी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महानिदेशक के यहां पहुंचने पर मुख्यालय के महानिरीक्षक चांस कैशिंग ने उनका स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। सैनिक सम्मेलन में महानिदेशक ने सैनिकों की समस्याएं सुनी और निराकरण के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। वहां पर उप महानिरीक्षक परमजीत सलारिया और डीएन भोम्बो, अजय कुमार के अलावा कमांडेंट डा. एसएन सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी राम प्रसाद, हितेंद्र सिंह पटियाल, एचएस बिष्ट, कोमल चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें