आईजी को गार्ड ऑफ आनर देते जवान।
- फोटो : अमर उजाला
एसएसबी मुख्यालय नई दिल्ली के आईजी एसएस चतुर्वेदी (भा.पु.से) ने यहां एसएसबी सीमांत मुख्यालय रानीखेत में आईजी का अतिरिक्त पदभार संभाल लिया है। सीमांत मुख्यालय पहुंचने पर कमांडेंट टी दोरजे सहित तमाम अधिकारियों ने महानिरीक्षक का स्वागत किया। उनके सम्मान में जवानों ने गार्ड ऑफ आनर भी दिया। अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने तमाम जानकारियां भी हासिल कीं।
महानिरीक्षक एसएस चतुर्वेदी ने अधिकारियों की बैठक ली और सीमांत की गतिविधियों से भी वह रूबरू हुए। उन्होंने सीमाओं की रक्षा के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर स्टाफ आफीसर नितीश, बीपीएस नेगी, अधिशासी अभियंता पी गोस्वामी, हितेंद्र पटियाल, उप कमांडेंट चंद्रजीत, प्रचार अधिकारी अनूप चौधरी, उप क्षेत्र संगठक अतुल कुमार, संयुक्त क्षेत्र संगठक परिमल राय, संदीप रावल, जीएस बिष्ट, बीएस मेहरा, मनोज भंडारी सहित तमाम अधिकारी और जवान मौजूद थेे।
फोटो: 09 आरकेटी 06पी: