फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक पदक जीतने का सपना साकार करें स्पोर्ट्स कैडेट : चहार

Wed, 03 May 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
करतब दिकाते स्पोर्ट्स कैडेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी का विधिवत उद्घाटन केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने किया। उन्होंने कहा कि ब्वाइज कंपनी का गौरवशाली अतीत रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से इस कंपनी को दुबारा स्थापित किया गया है। कैडेटों ने बाक्सिंग और ताइक्वांडो के हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन


ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी के आफीसर कमांडिंग ले. कर्नल समर राघव ने कहा कि केंद्र में 1991 में कंपनी स्थापित हुई, जो 2001 तक यहां संचालित हुई। कंपनी के माध्यम से कई युवाओं को सेना में जाकर देश सेवा का मौका मिला। कहा कि 2016 में भारतीय खेल प्राधिकरण ने ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी को बाक्सिंग और ताइक्वांडो खिलाड़ियों के चयन और प्रशिक्षण के लिए संस्तुति दी।

केआरसी की स्काउटिंग टीमों ने देश के कई राज्यों से खिलाड़ियों का चयन केआरसी ब्वाइज कंपनी के लिए किया गया। औपचारिकताओं के बाद कंपनी में निर्धारित गतिविधियों का संचालन शुरु हो गया है। इससे पहले कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने कैडेटों के प्रशिक्षण और शिक्षा पर जोर दिया। इस दौरान कैडेटों ने ताईक्वांडो और बाक्सिंग गतिविधियों का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में  केंद्र के तमाम अधिकारी और जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें