फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौनडाल के शिव महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Sun, 26 Feb 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
सकेतड़ी महादेवपुर में हुआ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शिव महोत्सव मेला समिति की ओर से रौनडाल में नौवां शिव महोत्सव मनाया गया। ग्रामीणों ने शिवकुंड से भीमगदा तक शोभायात्रा निकाली। जिसमें महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। यात्रा में शामिल भक्तजनों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। 


आदर्श लोककला समिति के कलाकारों ने छोलिया नृत्य पेश किया। कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शिव महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष मोहन राम दास ने समिति का विस्तार किया। इसके तहत गोपाल सिंह उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, बलवंत सिंह बिष्ट सहायक कोषाध्यक्ष, मोहन सिंह सचिव, चंदन सिंह उपसचिव, धर्मेंद्र कुमार संगठन मंत्री, बची राम प्रचार मंत्री नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में प्रधान महेंद्र बिष्ट, मेला समिति अध्यक्ष मोहन राम दास, गोपाल सिंह, पूर्व सरपंच उम्मेद सिंह, पूर्व प्रधान बची राम, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा चौहान, हृदयेश दीपाली, गणेश तिवारी, गिरीश तिवारी, चंद्रशेखर गुरुरानी थे। कार्यक्रम में रौनडाल, ज्यूड़ कफून, सैनार, चाज, विमौला के ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें