फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा वार्ड में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन
अल्मोड़ा के राजपुरा वार्ड में सफाई करते अधिकारी और जनप्रतिनिधि। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला प्रशासन और नगरपालिका के सहयोग से बुधवार को राजपुरा वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वार्ड के मोहल्लों में विभिन्न स्थानों पर पड़े कूड़े, मिट्टी, मलबे, घास और कांच आदि की सफाई की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, वीपीकेएस के निदेशक डॉ. ए. पटनायक के नेतृत्व में नियाजगंज, नयालखोला, मल्ला दंया, भ्यारखोला, धूनी मंदिर और बाड़ीबगीचा आदि स्थानों सफाई अभियान चलाया गया। जगह-जगह पड़े कूड़े, मिट्टी, मलबे को हटाया गया।
घास और झाड़ियां उखाड़ी गई। कूड़े को एकत्र कर पालिका के वाहन से निस्तारित किया गया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने लोगों से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग का आह्वान किया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि सभी लोगों को सफाई अभियानों में भागीदारी करनी चाहिए। तभी यह कार्यक्रम सफल हो पायेगा। इससे पूर्व उन्होंने सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अभियान में एडीएम बीएल फिरमाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीएमओ डॉ. विनिता शाह, सभासद विजय पांडे, हेम चंद्र तिवारी, मनीष जोशी, सीवीओ रवींद्र चंद्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता ह्याकी, ईओ पालिका श्याम सुंदर प्रसाद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, एएमए जिला पंचायत गजेंद्र कठैत, ईई पीएमजीएसवाई केसी आर्या, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल, निर्मल चंद्रा, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह के अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें