फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमाओं की रक्षा को कोई कसर नहीम छोड़ेंगे: आईजी

Sat, 20 Aug 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
एसएसबी के आईजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजे गए एसएसबी सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक श्याम सिंह ने कहा है कि सीमाओं की निगहबानी के लिए बल की तरफ से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए और भी तेजी से प्रयास होंगे।
विज्ञापन


1984 में सहायक सेनानायक पद से कॅरियर की शुरुआत करने के बाद आईजी श्याम सिंह ने अरुणाचल, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, बिहार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्यों में सेवाएं दी हैं। फरवरी 2011 में उन्हें रानीखेत सीमांत मुख्यालय के आईजी पद से नवाजा गया। उनके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आई आपदा में बल ने बेहतरीन रेस्क्यू कार्य किया। मिशन सद्भावना के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में अनेक सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। आईजी सिंह के कठिन परिश्रम और समर्पित प्रयास और सराहनीय कार्यों के चलते रानीखेत सीमांत को भारतीय पुलिस पदक, महानिदेशक का प्रशस्ति पत्र सहित तमाम सम्मान मिल चुके हैं। 15 अगस्त को उन्हें

राष्ट्रपति ने  पुलिस पदक के सम्मान से नवाजा है। यहां मुख्यालय पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आईजी श्याम सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में तमाम कार्यों में और भी तेजी आएगी। पड़ोसी राज्य नेपाल के साथ मित्रता प्रगाढ़ करने के लिए और बल की तरफ से प्रयास किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें