फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन की नागरिक बन जाएगी आठ साल की शिवानी, पढ़िए दिल छू लेने वाली कहानी

Sat, 07 Apr 2018 01:15 PM IST
अमित उप्रेती, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
shivani - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

तीन साल पहले शिशु सदन में आयी आठ साल की शिवानी अब स्पेन चली जाएगी। स्पेन के एक निसंतान दंपति शिवानी को लेने अल्मोड़ा पहुंच गए हैं। गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया के बाद शिवानी को नए माता-पिता मिल जाएंगे। यह सुनकर शिवानी भी बेहद खुश है।

विज्ञापन


दरअसल, स्पेन के बुरगास निवासी आस्कर मोराल (47) और उनकी पत्नी फातिमा (43) को उनके मित्रों ने शिवानी की फोटो ऑनलाइन भेजी थी, जिसके बाद दंपति ने शिवानी को लेने की इच्छा जताई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने अल्मोड़ा पहुंच गए। एक सप्ताह से अल्मोड़ा के एक होटल में रह रहे आस्कर और फातिमा ने अमर उजाला को बताया कि शिवानी का देहरादून में पासपोर्ट तैयार हो रहा है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने, पासपोर्ट और वैरीफिकेशन के बाद वह शिवानी को अपने साथ ले जाएंगे।

आस्कर स्पेन में शिक्षक हैं और उनकी पत्नी फातिमा गाइड हैं। शादी के आठ साल के बाद भी संतान नहीं होने पर उन्होंने गोद लेने का निर्णय लिया। फातिमा का कहना है कि स्पेन जाने के बाद वह शिवानी को कभी भारत को भूलने का अवसर नहीं देंगे। बेहतर परवरिश करेंगे। उसे पांच साल में स्पेन की नागरिकता मिल जाएगी। 
विज्ञापन

इस दौरान शिवानी भी उनके साथ होटल में मौजूद थी। खुशी से लबरेज शिवानी ने बताया आस्कर और फातिमा को अब मम्मी-पापा से संबोधित करेगी। शिवानी दिन के समय अपने नए माता-पिता के साथ रह रही है।

शिवानी शिशु सदन में तीन साल से है। उसने इस साल स्थानीय स्कूल से कक्षा चार पास किया है। उसे गोद लेने के लिए स्पेन के दंपति आए हैं। फैमिली कोर्ट से अनुमति मिल गई है। कानूनी प्रक्रिया और पासपोर्ट तैयार होने के बाद जल्द ही शिवानी को दंपति को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन

- मंजू उपाध्याय, अधीक्षिका शिशु सदन, अल्मोड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें