वन्यजीवों के आतंक से मांगी मुक्ति
- फोटो : अमर उजाला
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जंगली सुअरों और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर धुधलिया मनराल और माडकुबाखल ग्राम पंचायत की महिलाएओं ने मंगलवार को आठ किमी पैदल चलकर तहसील मुख्यालय चौखुटिया तक जुलूस निकाला। महिलाओं तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
धुधलिया मनराल और माडकुबाखल ग्राम पंचायत की महिलाएं आठ किमी दूर से पैदल चलकर जुलूस लेकर तहसील मुख्यालय पहुंची। महिलाएं हमारी फसल बचाओ, सुअर-बंदरों से निजात दिलाओ नारे लगा रही थी। उन्होंने कहा कि बंदर, सुअरों को मारने का अधिकार ग्रामीणों को दिया जाए। जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान का मुआवजा जल्द देने की भी मांग उठाई।
महिलाओं का कहना था कि सुअरों और बंदरों के फसल को नुकसान पहुंचाने से उनके परिवार के सम्मुख रोजी-रोटी का संकट हो गया है। यदि जल्द बंदरों और सुअरों से निजात नहीं दिलाई गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रधान राधा देवी, मनोहर संगेला, अनीता देवी, पुष्पा, हंसी, भवानी, रीता, कमला, यशोदा देवी, राधा, दुर्गा, शारदा, देवकी, किशनानंद, जगत राम आदि ने भाग लिया।