फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोमेश्वर ने मनान को 23 रनों से हराया

Fri, 20 Nov 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। भूमिया देवता क्रिकेट क्लब बले (ढौनीगाड़) की ओर से बले में आयोजित शीतकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को सोमेश्वर और मनान की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें सोमेश्वर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मनान को 23 रनों से पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

मैच में सोमेश्वर की टीम ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 116 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनान की टीम ने जीत के लिए भरपूर प्रयास किया लेकिन सोमेश्वर के गेंदबाजों के सामने उसकी एक नहीं चली। मनान की पूरी टीम निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 93 रन ही बना पाई। इस तरह सोमेश्वर ने 23 रनों से मुकाबला जीत लिया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले को देखने के लिए खेल प्रेमियों में भी उत्साह नजर आया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर आसपास के गांवों के युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें