फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर में बहुउद्देेशीय शिविर में 36 शिकायतें दर्ज

Sun, 18 Oct 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा/सोमेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर के सोमनाथ मैदान में लगे बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क आदि शिकायतें दर्ज कराईं। इस मौके पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण के बजाए उन्हें लटकाने की प्रवृत्ति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


डीएम ने अधिकारियों को मौके पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करने और पंचायत प्रतिनिधियों से सामंजस्य बनाने को कहा। श्री बंसल ने कहा कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के निस्तारण को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ें, अधिकारी इसका ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिविर में पानी, बिजली, सड़क, स्वजल, लोनिवि, स्वास्थ्य,  सिंचाई आदि विभागों से संबंधित 36 शिकायतें दर्ज हुई।
विज्ञापन


इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में वृद्धावस्था के 40,  विकलांग पेंशन के 10, विधवा पेंशन के 15, पुत्री विवाह के चार, परित्यक्ता पेंशन के दो, किसान पेंशन के पांच आवेदन भरे गए। 250 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, दो स्थाई, 10 आय प्रमाण जारी किए गए। इसके अलावा 25 अशक्तों के विकलांग प्रमाण पत्र बनाए गए।

शिविर में मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र, एसडीएम एनएस नगन्याल, डीडीओ डीडी पंत, सीएमओ डा. आरसी आर्या, समाज कल्याण अधिकारी चंद्रा चौहान, खंड विकास अधिकारी एमसी शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बालम भाकुनी, सुनीता बोरा आदि मौजूद थे। संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें