अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड लमगड़ा के ग्राम पंचायत तोली मेे शिविर लगाया गया। शिविर में दर्ज 53 शिकायतों में से 49 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। चार शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।
शिविर में विभागीय अधिकारियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संस्थान, पशुपालन, जल निगम, उद्यान कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कृषि और उद्यान विभाग ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने स्टालों से बीज और कृषि यंत्र खरीदे। शिविर ज्येष्ठ प्रमुख दीवान बोरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ललित महावर आदि मौजूद रहे। शिविर में ढौरा, मल्ली चनौली के लोग उपस्थित थे।