ार्यशाला के समापन अवसर पर मौजूद प्रतिभागी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अरबन अफेयर (एनआईयूए) और फीड बैंक फाउंडेशन गुरुग्राम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर कूड़ा कचरा निपटान पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। बृहस्पतिवार को इसका समापन हो गया है। तीसरे दिन प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की डीपीआर बनाने का अभ्यास कराया गया। स्वच्छता से संबंधित जानकारी भी दी गई।
वक्ताओं ने निकाय क्षेत्रों में जैविक और अजैविक कूड़े के अलग निस्तारण पर जोर दिया। कहा कि जनता में जागरूकता से ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की योजना को सफल बनाया जा सकता है। शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जनता का भी सहयोग जरूरी है। फीड बैंक फाउंडेशन गुरुग्राम के सीईओ अजय सिन्हा ने ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर विभिन्न कानूनों और नियमों की जानकारी प्रतिभागियों को दी। प्रतिभागियों से अपने निकायों में योजना को मूर्तरूप देने का आह्वान किया गया।
समापन अवसर पर नगर पालिका अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। शहरी विभाग के उपनिदेशक नीरज जोशी, फीड बैक फाउंडेशन के प्रबंधक अजय तिवारी आदि ने भी विचार रखे। कार्यशाला में नगर पालिका अल्मोड़ा के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद समेत कुमाऊं मंडल के 31 निकायों से अध्यक्ष, ईओ, सभासदों ने भाग लिया।