फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जवानों ने दी बैंड प्रस्तुति

Mon, 19 Jan 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय के जवानों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गांधी पार्क में बैंड प्रस्तुति दी। जवानों ने राष्ट्रीय गीत की धुन की शानदार प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। बैंड की मीठी धुन सुनाई देने से पार्क में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पूरा क्षेत्र देश भक्ति के रंग में रंगता नजर आया। कमांडेंट बीसी जोशी ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं बल्कि यह भारत की आत्मा एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से देशभक्ति और एकता को बढ़ावा देने कि अपील की। वहां उप कमांडेंट वीरेंद्र सिंह चौधरी सहित अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें