स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड सभागार में वन विभाग की ओर से सरपंचों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जंगलों को आग से बचाने, मानव वन्यजीव सुरक्षा और माइक्रो प्लान सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। जौरासी क्षेत्र के रेंजर उमेश पांडे ने माइक्रो प्लान के तहत लिसा दोहन कार्य शुरू करने और वन्यजीव को आबादी वाले इलाकों से दूर रखने के उपाय बताए। एसआई गंगा प्रसाद गोला ने बताया कि वनाग्नि से होने वाली हानि आपदा आधारित है। रिपोर्ट के बाद ही मुआवजा दिया जाता है। सरपंचों ने अपने अपने कार्य क्षेत्रों की परेशानियों को विभागीय अधिकारियों के सामने रखा। बैठक में सरपंच संगठन अध्यक्ष पूरन भिरकनी, कुंदन लाल, अशोक तेवाड़ी, वन विभा से शंकर बोरा, आदेश पवार, अरविंद भंडारी, हिमांशु, विजय आदि उप उपस्थित रहे।