फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बिबड़ी तक सिमट कर रह गई सोलर फेंसिंग योजना

Thu, 26 Mar 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। सरयू घाटी से समीप धुराटांक ग्रामसभा में मानव वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए लगाई गई सोलर फेंसिंग केवल बिबड़ी तोक तक ही सीमित रह गई है। इससे कुनगड़ा, खार, कोलबिबड़ी और बभीना तोक के ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से सटे इन गांवों में तेंदुए की लगातार बढ़ती सक्रियता से लोगों में खौफ है। वहीं सुअर लगातार लोगों के खेतों तक पहुंचकर उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। गांव के चारों ओर झाड़ियों से घिरे होने के कारण कई बार जानवरों की आहट तक नहीं सुनाई देती है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं तेंदुए के हमले का भी खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र जोशी सहित ग्रामीणों ने वन विभाग से पूरे गांव में जल्द सोलर फेंसिंग की व्यवस्था करने की मांग की है। उधर, जागेश्वर रेंज के रेंजर आशुतोष जोशी का कहना है कि बजट के अभाव में फिलहाल बिबड़ी तोक में ही सोलर फेंसिंग का कार्य किया गया है। बजट मिलते ही शेष तोकों में भी सोलर फेंसिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें