फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन हालातों में तो डूब ही जाएगा डिपो

Tue, 06 Dec 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
चालकों के अभाव में अल्मोड़ा डिपो में खड़ी बसें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो में बूढ़ी बसों के बदले नई बसें तो आ गईं, लेकिन अब चालकों की कमी रोडवेज पर भारी पड़ रही है। चालकों की कमी के कारण प्रतिदिन आठ सेवाएं नहीं चल पा रही हैं। इससे डिपो को प्रति माह 60 लाख रुपए से अधिक का राजस्व घाटा हो रहा है। 
विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो में बसों का बेड़ा 32 से बढ़कर 56 हो गया है। नई बसें आने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन डिपों में चालकों की कमी ने रोडवेज की बेहतरी पर ब्रेक लगा दिया। डिपो में चालकों के 45 और परिचालकों के 25 पद खाली हैं। इसके अलावा लिपिक संवर्ग में छह पद खाली हैं। पहले रोडवेज की प्रतिदिन 25 से अधिक सेवाओं का संचालन होता था, लेकिन चालकों की कमी के कारण अब हर रोज अल्मोड़ा- दिल्ली-रामनगर, अल्मोड़ा- दिल्ली, अल्मोड़ा-धारचूला, अल्मोड़ा-धरमधर, अल्मोड़ा-बागेश्वर-टनकपुर समेत आठ से अधिक सेवाओं का संचालन ठप पड़ा है। इस कारण निगम को प्रतिदिन दो लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हो रहा है। 

चालकों के अभाव में कई नई बसें लोअर माल रोड स्थित रोडवेज के वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं। अल्मोड़ा डिपो को नई बसें मिलने पर पुराने बंद मार्गों पर बसों का संचालन होने की उम्मीद थी, लेकिन चालकों की कमी के कारण इन रूटों पर बसों का संचालन होने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। रोडवेज वर्कशाप की हालत भी ठीक नहीं है। वर्कशाप में टर्नर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक आदि तकनीकी कर्मचारियों के पद भी काफी लंबे समय से रिक्त हैं। इससे वाहनों की मरम्मत आदि कार्य में दिक्कतें हो रही हैं। अखिल भारतीय परिवहन महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि डिपो में चालकों की भर्ती शीघ्र की जानी चाहिए। चालकों की कमी के कारण सेवाएं स्थगित हो रही हैं। इससे निगम को राजस्व का घाटा हो रहा है साथ ही यात्रियों को भी दिक्कतें हो रही हैं। 
विज्ञापन


कोट-
उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो में चालक, परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों की कमी के बारे में निगम मुख्यालय को सूचना दे दी है। इन पदों पर निगम मुख्यालय से ही नियुक्ति होती है। खराब ईबीटीएम मशीनों को दुरुस्त किया जा रहा है। 
विज्ञापन

विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक, परिवहन निगम डिपो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें