फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौबटिया उद्यान में बर्फबारी से फलों को होगा लाभ, बेहतर उत्पादन की उम्मीद

Sun, 25 Jan 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया उद्यान में शुक्रवार को हुई बर्फबारी को बागवानी के लिहाज से बेहद शुभ माना जा रहा है। लंबे समय बाद हुई इस हिमपात से उद्यान की मिट्टी में पर्याप्त नमी बनी है। इससे सेब, नाशपाती, आड़ू सहित अन्य फलदार पौधों के विकास के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। बर्फ पिघलकर धीरे-धीरे जमीन में समाने से मृदा की उर्वरता बढ़ेगी और पौधों की जड़ों को आवश्यक पोषण मिलेगा। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार बर्फबारी से तापमान में संतुलन बनता है, जिससे फलों के पौधों में फूल आने और फल सेट होने की प्रक्रिया बेहतर होती है। इसके साथ ही प्राकृतिक रूप से कीट व रोगों पर नियंत्रण होने से रासायनिक दवाओं की आवश्यकता भी कम होगी।
विज्ञापन

चौबटिया उद्यान के साथ-साथ यहां तैयार की जा रही नर्सरी और किसानों को वितरित किए जाने वाले फलदार पौधों को भी इस हिमपात का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जिससे आने वाले मौसम में उत्पादन बढ़ने की संभावना है। बागवानों का कहना है कि यह बर्फबारी लंबे समय से प्रतीक्षित थी और इससे फलों की गुणवत्ता के साथ-साथ उपज में भी सुधार होगा। क्षेत्र के किसानों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कोट
हिमपात से मृदा रोग व कीटाणुमुक्त होती है, जिससे कुरमुला नियंत्रण में भी मदद मिलती है। इससे उद्यान और किसानों को दिए जाने वाले पौधों की सेहत बेहतर होगी, जो भविष्य में अच्छे फलन का आधार बनेगी। - इंद्रलाल, उद्यान विशेषज्ञ उद्यान विभाग चौबटिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें