फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी न होने से पर्यटक नहीं कर रहे पहाड़ का रुख

Mon, 25 Jan 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 इस साल जाड़े के सीजन में अभी तक अधिक ऊंचाई वाली चोटियों को छोड़कर पहाड़ में कहीं भी बर्फबारी नहीं हुई। बारिश और बर्फबारी न होने से जहां सूखी ठंड पड़ रही है, वहीं पर्यटक भी पहाड़ का रुख नहीं कर रहे। गणतंत्र दिवस मंगलवार को है और शनिवार से मंगलवार के बीच सोमवार का अवकाश लेने पर लोग चार दिन की छुट्टी मनाने यहां आ सकते थे, लेकिन गिने-चुने पर्यटक ही आए हैं जिससे पर्यटन व्यवसायियों में निराशा है।
विज्ञापन

इस साल जाड़े के सीजन में अभी तक पहाड़ी इलाकों में नाममात्र की बारिश हुई। अधिक ऊंचाई वाली चोटियों को छोड़कर अल्मोड़ा, बिनसर, रानीखेत, कौसानी, चौकोड़ी सहित पहाड़ के सभी इलाकों में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के अल्मोड़ा स्थित होली डे होम सहित स्थानीय अन्य होटलों में अधिकांश कमरे खाली हैं। इसके अलावा कौसानी, बिनसर आदि स्थानों में भी नाममात्र पर्यटक आए हैं।
होटल एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष राजेश बिष्ट का भी मानना है कि अगर इन दिनों बर्फवारी हुई होती तो तीन-चार दिन की छुट्टी में बड़ी संख्या में पर्यटक आते। पर्यटन नगरी रानीखेत में भी बहुत कम संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। इस मौसम में अभी तक रानीखेत में भी बर्फबारी नहीं हुई है। जिस कारण होटल स्वामियों को  सैलानियों का इंतजार है। होटल एसोसिएशन के महासचिव जगदीश अग्रवाल का कहना  है कि सर्दियों में विदेशी पर्यटक अधिक आते हैं लेकिन इस बार इनकी संख्या भी नगण्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें