फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को भी मौसम का मिजाज तल्ख, पांडवखोली में फिर गिरी बर्फ

विज्ञापन
पांडवखोली में बर्फबारी का नजारा। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मौसम का मिजाज सोमवार को भी तल्ख बना रहा। सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा। दोपहर बूंदाबांदी हुई और पूरे क्षेत्र में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊंचाई वाले पांडवखोली आदि क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। ऊंचाई वाले स्थानों पर हो रही बर्फबारी से ठंड में और भी इजाफा हो चला है। नगर की बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। लोग अलाव सेंकते नजर आए। हालांकि रानीखेत के लोगों को अभी भी पहली बर्फबारी का इंतजार है। देर शाम तक बारिश की हल्की बूंदाबांदी जारी थी। बारिश के चलते लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो चला है। चौबटिया क्षेत्र में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां भी लोगों को बर्फबारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें