अल्मोड़ा के दन्यां में प्रतियोगिता की विजेता छात्रा को पुरस्कार देते अतिथि।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी की ओर से शांति विद्या निकेतन देवभूमि पब्लिक स्कूल दन्यां में आयोजित तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। डॉ. सोबन सिंह राणा ने छात्र- छात्राओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। तंबाकू निषेध विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में स्नेहा जोशी, उर्वशी भट्ट, मिताली गुरूरानी, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षित पांडेय, हिमांशु पांडेय, रमन जोशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। विजेताओं को सीएचसी धौलादेवी की ओर से पुरस्कार दिए गए। विद्यालय में हुई जूनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में उर्वशी भट्ट, रवि कांडपाल, साक्षी जोशी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह के दिन पुरस्कृत किया जाएगा। वहां शिक्षक गोविंद जोशी, साक्षी जोशी, मोनिका नेगी, मिताली गुरुरानी, रवि कांडपाल ने विचार रखे।