फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी के लिए सरकार ने स्वीकृत किए दो करोड़

विज्ञापन
अल्मोड़ा के लोअर मालरोड में निर्माणाधीन अंतर्राज्यीय बस अड्डा। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के लोअर मालरोड में निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) के लिए सरकार ने दो करोड़ रुपये और स्वीकृत कर दिए हैं। इससे बस अड्डे के निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम का डिपो मालरोड में किराए के भवन में चल रहा है। मालरोड में एक समय में दो-तीन बसें ही खड़ी रह सकती हैं। इसको देखते हुए सरकार ने लोअर मालरोड में परिवहन निगम की वर्कशाप में आईएसबीटी बनाने का निर्णय लिया। यहां पर विभाग के पास पर्याप्त भूमि भी उपलब्ध है। आईएसबीटी की कुल लागत 16 करोड़ रुपये है। वर्ष 2016 में आईएसबीटी का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। तब दिसंबर 2018 तक आईएसबीटी का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन सरकार से समय पर धनराशि आवंटित नहीं होने से अब तक बस अड्डे का निर्माण पूरा होने में करीब सवा दो साल विलंब हो चुका है।
सोलह करोड़ के सापेक्ष निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को अब तक नौ करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। इस राशि से निर्माण एजेंसी ने आईएसबीटी के दो मंजिले भवन, रिटर्निंग वाल, गाड़ी धुलाई डर्ग, दुकानें, शौचालय आदि कार्य कर लिए हैैं, जबकि प्लेटफार्म, टैंक, प्लेट फार्म, स्टाम रूम आदि निर्माण कार्य अवशेष हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक अभियंता पीके दीक्षित ने बताया कि सरकार ने बजट में आईएसबीटी के लिए दो करोड़ रुपये का प्राविधान किया है, जिसका शासनादेश कुछ दिनों में जारी हो जाएगा। इसके अलावा अगले वित्तीय वर्ष में भी दो करोड़ का प्राविधान किया जाना है। सरकार से बजट अवमुक्त होने के बाद अगले वित्तीय वर्ष में आईएसबीटी का काम पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें