गोवा में गत दिवस हुई ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड की स्नेहा रजवार और अदिति भट्ट की जोड़ी ने स्वर्ण पदक और मनसा रावत ने कांस्य पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रदेश सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि अंडर-15 बालिका युगल मैच के सेमीफाइनल में उत्तराखंड की स्नेहा रजवार औरअदिति भट्ट की जोड़ी ने तमिलनाडु की प्रनवी एन व प्रवीना एस की जोड़ी को सीध सेटों में 21-14, 21-7 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में उत्तराखंड के स्नेहा-अदिति ने केरल की किरीसा जैली, महरीन रिजा की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-18, 23-21 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-13 एकल वर्ग में उत्तराखंड की मनसा रावत को कांस्य पदक मिला। तीनों खिलाड़ी साई बैडमिंटन एक्सटेंशन सेंटर अल्मोड़ा में प्रशिक्षण ले रहे हैं।