फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर परिसर में घुसे सांप को आखिरकार वन कर्मियों ने पकड़ लिया, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। यहां जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बनाए गए संस्थागत क्वारंटीन सेंटर परिसर में सांप घुस आया। वन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। इसके बाद यहां रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बनाए गए संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में चार दिन पहले सांप दिखाई दिया। यहां करीब तीन दर्जन लोग रह रहे थे। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा लेकिन पिछले तीन दिनों से सांप पकड़ में नहीं आ रहा था। जिससे इस सेंटर में रह रहे लोग काफी घबराए हुए थे। आखिरकार वन कर्मियों ने सोमवार को सांप को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। सेंटर के बाहर स्थित पानी की टंकी के पास सांप पकड़ा गया। वन कर्मी ने बताया कि सांप करीब सात फीट लंबा था। उन्होंने बताया कि पाइथन प्रजाति का यह सांप खतरनाक माना जाता है। सांप के पकड़े जाने के बाद वहां रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। वन कर्मियों ने बताया कि सांप को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। बता दें कि बीते दिनों बेतालघाट में सांप के काटने से क्वारंटीन सेंटर में रह रही बच्ची की मौत हो गई थी। उसके बाद से क्वारेंटीन सेंटरों में रहने वाले लोग सांप घुस आने की आशंका से डरे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें