फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में दुकानें सुबह सात से चार बजे तक ही खुलेंगी

विज्ञापन
अल्मोड़ा में हुई नगर व्यापार मंडल की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल की बैठक में लॉकडाउन के पांचवें चरण में बाजार खोलने की अवधि तय करने के साथ ही साप्ताहिक बंदी रविवार को करने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल की बैठक में बताया गया कि कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए नगर व्यापार मंडल ने दुकानों के खुलने का समय सुबह सात से शाम चार बजे तक निर्धारित किया है। लॉकडाउन-5 में अल्मोड़ा बाजार 30 जून तक इसी समय के अनुसार खुलेगा। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह समेत अन्य पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर प्रशासन स्तर पर भी इसे लागू कराने की मांग की है।
कहा कि शहर के बाजारों में साप्ताहिक बंदी रविवार को ही होगी। इधर रविवार को नगर का बाजार साप्ताहिक बंदी के चलते बंद रहा। इससे बाजारों में सन्नाटा रहा। इक्का दुक्का दुकानें खुली रहीं। बाजारों और माल रोड में लोगों की आवाजाही कम रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें