फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में पकड़ी गई स्मैक की बड़ी खेप

Thu, 22 Jun 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस ने स्मैक की बड़ी खेप पकड़ी है। बरेली के दो तस्करों से 59.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में स्मैक तस्करी बढ़ने लगी है। इसे रोकने के लिए पुलिस टीम ने बुधवार को सिकुड़ा बैंड एनटीडी तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बाइक संख्या यूपी 25 डीक्यू 2085 पर सवार दो युवकों को रोका गया। उस पर सवार दोनों युवक जिला बरेली यूपी से आए थे। शक होने पर पुलिस ने थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम कैथोला निवासी भूपेंद्र कुमार (38) और थाना बहेड़ी के ग्राम गुडवारा निवासी सुरेश पाल (36) की तलाशी ली। इस दौरान भूपेंद्र के पास से 46 ग्राम और सुरेश के पास से 13.20 स्मैक बरामद हुई। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार का पूछताछ की। इसमें पता चला कि दोनों आरोपी स्मैक की पुड़िया बनाकर अल्मोड़ा के युवाओं को बेचने की फिराक में थे।
एसएसपी रामचंंद्र राजगुरु ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत उनका चालान किया गया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। देशभर में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के बाद भी इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक का यहां पहुंचना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें