फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डढूली में युवक की मौत के मामले में हत्या का केस

Thu, 22 Jun 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के सुदूरवर्ती डढूली गांव में मंदिर की धर्मशाला में फांसी के फंदे में लटकने से हुई युवक की मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने राजस्व पुलिस में हत्या का केस दर्ज कराया है। राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डडूली गांव निवासी विपिन तिवारी का 23 वर्षीय पुत्र दीक्षांत 16 जून को बगैर घर बताए अचानक लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट परिजनों ने राजस्व उपनिरीक्षक नाफड़ में दर्ज कराई थी। खोजबीन करने के बाद 17 जून को दीक्षांत का शव पास ही मंदिर में बनी धर्मशाला में फंदे पर लटका मिला था। राजस्व उपनिरीक्षक संगीता नेगी ने बताया कि बुधवार को परिजनों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सबूत जुटाने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें